{"_id":"6883d228e08b2532ea00e107","slug":"a-woman-was-found-dead-in-a-hotel-room-search-for-the-man-staying-with-her-began-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47900-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल के कमरे में मृत मिली युवती, साथ ठहरे युवक की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल के कमरे में मृत मिली युवती, साथ ठहरे युवक की तलाश शुरू
विज्ञापन
सेक्टर-31 थाना एरिया की आईपी कॉलोनी के होटल में शुक्रवार को सामने आया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना एरिया की आईपी कॉलोनी के एक होटल के कमरे में युवती संदिग्ध हालात में मृत मिली है। शुक्रवार दोपहर होटल स्टॉफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला तो बेड पर 32 साल की युवती मृत थी। युवती के साथ कमरे में ठहरा युवक दीपक यहां से चला गया था। पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।
पुलिस को शुक्रवार दोपहर होटल से सूचना मिली कि एक कमरा कई घंटे से बंद है और खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सूचना के बाद सेक्टर-31 थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी अंदर से जवाब नहीं मिला तो वीडियोग्राफी कर कमरे का दरवाजा जबरन खोला गया। अंदर टीम पहुंची तो बेड पर युवती मृत पड़ी थी। मृतका की पहचान बदरपुर के माेहन बाबा नगर निवासी 32 साल की शिब्बा के तौर पर हुई। होटल स्टॉफ से पूछताछ और रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि बृहस्पतिवार शाम को युवती दीपक नामक युवक के साथ आई थी और दोनों कमरा बुक कर यहां ठहरे। मौके से युवक गायब मिला।
शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। युवती के शव को मोर्चरी में रखकर पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि युवती की मौत कैसे हुई। युवक के फरार होने के चलते हत्या के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। मामला हत्या का है या संदिग्ध मौत का, ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।