फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman was beaten and robbed over a dispute regarding throwing cow dung cakes.

Faridabad News: उपला फेंकने के विवाद में महिला से मारपीट व लूटपाट

Wed, 29 Apr 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A woman was beaten and robbed over a dispute regarding throwing cow dung cakes.
अदालत के आदेश पर भाई-भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अगवानपुर काॅलोनी में उपला फेंकने का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के बाद आरोपी महिला के जेवर लूटकर ले गए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने भाई-भाभी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, कुंडल और मंगलसूत्र छीनने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अगवानपुर निवासी रणबीर ने अदालत में दायर इस्तगासे में बताया कि एक जनवरी 2022 को उसकी पत्नी घर के बाहर गोबर के उपले बना रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी भाभी अनीता वहां पहुंची और उपले फेंकने लगी। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद आरोपी रघुवीर और अनीता उसके घर में घुस आए और पत्नी सुंदरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि रघुवीर ने डंडे से हमला किया और कुंडल छीन लिए, जबकि अनीता ने गले से मंगलसूत्र खींच लिया। मंगलसूत्र की चेन टूटने से महिला की गर्दन पर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद महिला का मेडिकल कराया गया था। मामले की शिकायत थाना पल्ला पुलिस और पुलिस आयुक्त को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत के आदेश पर पल्ला थाना पुलिस ने रघुवीर और अनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed