{"_id":"68aca7103c423d819404ed47","slug":"a-woman-died-after-being-hit-by-a-thar-in-faridabad-s-bptp-police-station-area-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में थार का कहर: सड़क पार कर रही महिला को कुचला, हुई मौत; गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में थार का कहर: सड़क पार कर रही महिला को कुचला, हुई मौत; गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक
Mon, 25 Aug 2025 11:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:40 PM IST
सार
ये हादसा सोमवार शाम लगभग पांच बजे हुआ। मृतका गुड्डी देवी घरों में खाना बनाने का काम करती थी जबकि उनके पति कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। परिवार बड़ौली पुल के पास ही रहता है।
विज्ञापन
थार की टक्कर से महिला की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना इलाके में सेक्टर-सात बड़ौली पुल के पास थार सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में महिला गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना दी तो पुलिस टीम पहुंची और कार को जब्त कर लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे के बयान लेकर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
ये हादसा सोमवार शाम लगभग पांच बजे हुआ। मृतका गुड्डी देवी घरों में खाना बनाने का काम करती थी जबकि उनके पति कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। परिवार बड़ौली पुल के पास ही रहता है। मृतका के बेटे अरुण ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे उनकी मां सेक्टर-नौ के एक मकान में खाना बनाने गई थी। शाम पांच बजे वहां से लौटते समय बड़ौली पुल के पास सर्विस रोड पर जनता होटल के सामने थार कार सवार ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके चलते आरोपी चालक अपनी लाल रंग की थार कार को वहीं छोड़कर भाग गया। लोगों ने कार के नीचे फंसी महिला को निकाला तो मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और सूचना परिवार को दी गई। पुलिस ने मौके से थार कार को जब्त कर लिया है। मंगलवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन