{"_id":"68acb47eb2c4b74dd1073bc5","slug":"a-woman-created-a-ruckus-when-her-disabled-husband-was-referred-to-delhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49886-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिव्यांग पति को दिल्ली रेफर करने पर महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिव्यांग पति को दिल्ली रेफर करने पर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में पर्याप्त संसाधनों व स्टाफ की कमी के कारण हमेशा मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला अपने दिव्यांग पति के साथ बीके अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इससे नाराज महिला ने हंगामा कर दिया।
सेक्टर- 56 से जापना अपने दिव्यांग पति सब्बीर खान को लेकर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। जापना ने बताया कि वे तीन दिन से अस्पताल के चक्कर काट रही है। उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। इलाज के नाम पर केवल तीन दिन में दवा की एक गोली और एक इंजेक्शन दिया है। उनके पति को लकवा की बीमारी है। इससे पहले उन्होंने किसी और जगह इलाज कराया था लेकिन वहां तीन दिन में उनके पति को आराम मिल गया था लेकिन बीके अस्पताल में केवल रेफर किया जा रहा है। अब बीके अस्पताल में उनके पति को इलाज नहीं मिलने से जापना निराश हैं। उनका कहना है कि अगर मरीज रेफर ही होता रहेगा तो बीके अस्पताल क्यों खोला हुआ है।