फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman became pregnant due to rape and died during an abortion.

Faridabad News: दुष्कर्म से गर्भवती हुई युवती, गर्भपात के दौरान मौत

Sun, 12 Oct 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A woman became pregnant due to rape and died during an abortion.
थाना मुजेसर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी का झांसा देकर एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया। जिस पर उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। थाना मुजेसर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 23 साल की बेटी की एक ऑटो चालक से जान पहचान थी। आरोप है कि ऑटो चालक ने बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जब आरोपी को जानकारी हुई तो गर्भपात कराने का प्रयास किया। गर्भपात के दौरान उनकी बेटी की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसको उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को युवती की मौत हो गई।


26 सितंबर को कराया था अस्पताल में भर्ती
युवती की मां ने बताया कि 26 सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 29 सितंबर से वेंटिलेटर पर रख दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं शुक्रवार को युवती की मौत हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह मूलरूप से अलवर राजस्थान का रहने वाला है और यहां बल्लभगढ़ में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed