{"_id":"69de94d9f592e7c26600d689","slug":"a-transporter-committed-suicide-over-a-monetary-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67479-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में ट्रांसपोर्टर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में ट्रांसपोर्टर ने दी जान
विज्ञापन
आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर आठ पर लगाए आरोप
-रोज गार्डन के पास मिला शव, 65 लाख के लेनदेन और ब्याज के दबाव से था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी नंबर-2 निवासी ट्रांसपोर्टर चंद्र प्रकाश सेठी (42) ने रुपयों के लेनदेन और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जहरीला पदार्थ खाने से पहले मृतक ने चार मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें 8 लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया। कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर सौरव भाटिया, ओमकार भाटिया, अजय अरोड़ा, धर्मेंद्र कुमार, मनीष गोयल, हीना अरोड़ा, गौरव झा और रवि अरोड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
चंद्र प्रकाश सेठी ने रविवार को रोज गार्डन में जहरीला पदार्थ खाया था। उन्होंने इससे पहले वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह आर्थिक तंगी और आरोपियों द्वारा दी जा रही धमकियों से टूट चुके हैं। उन्होंने वीडियो में उन सभी लोगों के नाम लिए हैं जो उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने इसके बाद बनाया गया वीडियो परिजनों को भेजा। जब परिजन मौके पर पहुंचते तो वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी दीपिका सेठी ने कोतवाली थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब आठ महीने पहले उनके पति ने सौरव भाटिया और उसके साथियों के साथ करीब 65 लाख रुपये का आर्थिक लेनदेन किया था। परिवार का आरोप है कि पिछले दो साल से ट्रांसपोर्ट का कारोबार घाटे में चल रहा था, जिसके कारण चंद्र प्रकाश समय पर पैसे नहीं लौटा पा रहे थे। आरोपियों ने मूल रकम के साथ-साथ भारी ब्याज का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पुलिस अब इस वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानकर जांच कर रही है।सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने कोतवाली थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घर आकर दी जाती थीं धमकियां
मृतक के बड़े भाई आशीष सेठी ने कहा कि आरोपी कई बार उनके घर भी आए थे। पैसे की मांग को लेकर चंद्र प्रकाश के साथ बदसलूकी और मारपीट तक की गई। बार-बार मिलने वाली धमकियों और समाज में बदनामी के डर से चंद्र प्रकाश गहरे तनाव (डिप्रेशन) में चले गए थे। वह अक्सर घर में चिंतित रहते थे कि इस विवाद से बाहर कैसे निकलें।