फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A tempo loaded with tomatoes overturned on the national highway.

Faridabad News: नेशनल हाईवे पर टमाटर से भरा टेंपो पलटा

Wed, 29 Oct 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A tempo loaded with tomatoes overturned on the national highway.
फरीदाबाद में अजरौंदा चौक के पास ट्रक ने टमाटर से भरे ऑटो को मारी टक्कर ऑटो के पलटने पर सड़क पर 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-20 बी स्थित हनुमान मंदिर के पास बुधवार की दोपहर 12 बजे कैंटर ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में भरे टमाटर नेशनल हाईवे पर गिर गए। जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। वही लोगों की मदद से टेंपो चालक के टमाटरों को जल्द से जल्द भरवाया।

टेंपो चालक ने बताया कि वह बल्लभगढ़ से दिल्ली की ओर टेंपो में काफी मात्रा में टमाटर लेकर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 20 बी स्थित हनुमान मंदिर के पास बने ट्रैफिक थाने के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही कैंटर में उनके टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे उनके टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह ग्रिल से टकरा कर पलट गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंटर चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वहीं लोगों की मदद से टेंपो में टमाटरों को भरवारया। चालक ने बताया कि उनका काफी नुकसान हो गया है। क्योंकि टमाटर काफी संख्या में खराब हो गए हैं। वही उनका टेंपो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed