फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A taxi driver first crashed into a car, then struck a young man and fled the scene.

Faridabad News: टैक्सी चालक ने पहले कार में मारी टक्कर फिर युवक को टक्कर मारकर भाग गया

Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A taxi driver first crashed into a car, then struck a young man and fled the scene.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के एनएचपीसी चौक पर एक टैक्सी चालक ने पहले कार में टक्कर मारी, इसके बाद जब पीड़ित ने उसे रुकने का इशारा किया तो गाड़ी ऊपर से चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है, जिसमें शरीर पर पांच चोटों की पुष्टि हुई है।

गांव हीरापुर निवासी निखिल कौशिक ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल की सुबह जब वह एनएचपीसी चौक से गुजर रहे थे, तब एक टैक्सी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब निखिल अपनी कार से नीचे उतरकर आरोपी चालक को रुकने का इशारा करने लगे, तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे उन पर ही चढ़ा दी। इस जानलेवा हमले में निखिल को शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने टैक्सी नंबर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed