फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A synthetic jogging track will be built at Town Park in Sector-12.

Faridabad News: सेक्टर-12 के टाउन पार्क में बनेगा सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक

Tue, 07 Jul 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A synthetic jogging track will be built at Town Park in Sector-12.
अगले दो से तीन महीने में कार्य पूरा कर लिया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-12 के टाउन पार्क में जल्द ही मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करने वालों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले से बने कच्चे ट्रैक को ही अब सिंथेटिक ट्रैक में बदला जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि अगले दो से तीन महीने में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्य भी एक साथ किए जा रहे हैं।

करीब 43 एकड़ में फैला सेक्टर-12 का टाउन पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क है। शहर के बीचोंबीच स्थित होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। पार्क में पहले जॉगिंग के लिए कच्चा ट्रैक बनाया गया था, जो ओपन एयर थिएटर के चारों ओर स्थित है। हालांकि, बारिश के दौरान इस ट्रैक पर कीचड़ होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए एचएसवीपी ने इसे सिंथेटिक ट्रैक में बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद लोगों को कच्चे रास्ते या फुटपाथ पर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जॉगिंग अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। इससे पहले एनआईटी स्थित रोज गार्डन में नगर निगम द्वारा सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक तैयार किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इसी तर्ज पर शहर के सबसे बड़े पार्क में भी यह सुविधा विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिर्फ जॉगिंग ट्रैक ही नहीं, बल्कि पार्क में कई अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर नया सीमेंटेड फुटपाथ बनाया जाएगा। पार्क की बाउंड्री वॉल को मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा, जबकि मुख्य प्रवेश द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पार्क की वाटर बॉडी में तीन नए फाउंटेन लगाए जाएंगे और ओपन एयर थिएटर का भी रखरखाव किया जाएगा।




एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता (एसई) संदीप दहिया ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही पार्क के अन्य विकास कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि अगले दो से तीन महीने के भीतर सभी कार्य पूरे कर लोगों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed