{"_id":"6a233365e2b49b05c2086853","slug":"a-special-health-check-up-and-assistive-devices-camp-will-be-organised-on-june-9-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71637-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 9 जून को लगेगा विशेष स्वास्थ्य जांच व सहायक उपकरण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 9 जून को लगेगा विशेष स्वास्थ्य जांच व सहायक उपकरण शिविर
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा दिव्यांगजनों, जरूरतमंद नागरिकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जून को विशेष स्वास्थ्य जांच, हेल्थ चेकअप एवं सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि यह शिविर भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे दैनिक जीवन की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकें। शिविर का आयोजन एलिम्को (आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) तथा डॉ. सूर्य प्रकाश आरोग्य केंद्र के सहयोग से किया जाएगा। यह शिविर एडीआईपी योजना और आरवीपी योजना के अंतर्गत लगाया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। शिविर में आने वाले पात्र लाभार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अलावा दृष्टि परीक्षण, सुनने की क्षमता की जांच तथा अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी किए जाएंगे। जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए लाभार्थियों का मूल्यांकन करेगी। शिविर में व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), चश्मे तथा अन्य दिव्यांग सहायक उपकरणों के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अन्य स्वास्थ्य सहायक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। ब्यूरो