फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A short circuit in the cooler caused a fire in the house, goods worth lakhs burnt.

Faridabad News: कूलर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A short circuit in the cooler caused a fire in the house, goods worth lakhs burnt.
दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी चौकी क्षेत्र स्थित अग्रवाल स्कूल वाली गली में शुक्रवार सुबह कूलर में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का अधिकांश सामान जल गया। मकान में रहने वाले चिराग कुमार ने बताया कि तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच अचानक कूलर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पास में लगी लकड़ी की खिड़की तक पहुंची और तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। परिवार के लोगों ने पहले घर में लगी पानी की टंकी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों के मोबाइल फोन से दमकल विभाग को सूचना दी गई, क्योंकि परिवार के सभी मोबाइल फोन घर के अंदर ही रह गए थे।
विज्ञापन


चिराग के अनुसार आग में परिवार के चार मोबाइल फोन जल गए। इसके अलावा कॉलेज की करीब डेढ़ लाख रुपये की फीस के लिए रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घर में रखा टीवी, अलमारी, बेड, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कोई भी सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईटी फायर ऑफिसर सुखबीर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed