फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A shopping complex will no longer be built atop the multi-level parking facility.

Faridabad News: बहुममंजिला पार्किंग स्थल के ऊपर अब नहीं बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स

Sat, 19 Sep 2026 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A shopping complex will no longer be built atop the multi-level parking facility.
स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने रद्द किया प्रस्ताव
विज्ञापन


एनआईटी-एक फावड़ा सिंह चौक पर प्रस्तावित है मल्टीलेवल पार्किंग स्थल

केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। एनआईटी-एक बाजार में फावड़ा सिंह चौक पर प्रस्तावित सात मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर अब शॉपिंग कांप्लेक्स नहीं बनाया जाएगा। स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब इस परियोजना में केवल पार्किंग सुविधा विकसित करने पर ही फोकस रहेगा। इस पार्किंग स्थल को बनाने में करीब 59 करोड़ 53 लाख रुपये का अनुमानित लागत आएगी।
इस प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग स्थल पर फिलहाल ओवरहेड पानी की टंकी बनी हुई है। परियोजना के तहत इस टंकी को तोड़ा जाएगा। इसके बाद यहां सात मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पहले पार्किंग के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था। हालांकि, स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। अब संशोधित योजना के तहत पार्किंग स्थल सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

फावड़ा सिंह चौक एनआईटी-एक का व्यस्त स्थान है। आसपास बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और रिहायशी क्षेत्र होने के कारण यहां सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से यातायात प्रभावित होता है। बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनने के बाद बड़ी संख्या में वाहनों को एक ही स्थान पर खड़ा करने की सुविधा मिल सकेगी। इससे मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्र में पार्किंग का दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमंजिला पार्किंग स्थल के ऊपर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव रद्द हो गया हैै। अब यहां पर सिर्फ बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। जल्द ही यहां ओवरहेड टंकी को तोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू होगी

- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
--------------------------------------



ओल्ड फरीदाबाद में बहुमंजिला पार्किंग एचएसवीपी को हस्तांतरित
ओल्ड फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग तैयार हो चुकी है। इसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को हस्तांतरित कर दिया गया है। यहां लोगों ने वाहन खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पार्किंग के संचालन के लिए छह कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हालांकि, अभी पार्किंग शुल्क तय नहीं होने के कारण इसका विधिवत संचालन शुरू नहीं हो पाया है। चार मंजिला इस पार्किंग में करीब 100 कारें खड़ी करने की क्षमता है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार की गई पार्किंग का 24 जनवरी 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्घाटन किया था। स्मार्ट सिटी मिशन के प्रबंधक वीर सिंह का कहना है कि अब पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा करने के लिए शुल्क एचएसवीपी की ओर से तय किया जाएगा। शुल्क निर्धारित होने और संचालन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्किंग को विधिवत रूप से लोगों के लिए शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed