फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A shopping complex was built on park land.

Faridabad News: पार्क की भूमि पर बनाया शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मालिक को नोटिस

Wed, 03 Jun 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A shopping complex was built on park land.
नगर निगम ने सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जे की शिकायतों के बाद कार्रवाई, एक सप्ताह में मांगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-1 के डी-ब्लॉक स्थित पीर शॉपिंग कॉम्पलेक्स को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने कॉम्पलेक्स के मालिक पीर जगन्नाथ को नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से शिकायत दी जा रही थी कि जिस स्थान पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स खड़ा है, वह पार्क के लिए आरक्षित भूमि है। आरोप है कि वर्षों पहले इस पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू किया गया और धीरे-धीरे व्यावसायिक कॉम्पलेक्स विकसित कर दिए गए। वर्तमान में परिसर में कई दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनसे किराया भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित भूमि पुनर्वास विभाग के अधीन थी, जिसे बाद में रखरखाव के लिए नगर निगम को सौंप दिया गया था। इसके बावजूद भूमि का उपयोग सार्वजनिक पार्क विकसित करने के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए होने लगा। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत भी इस भूमि की स्थिति और स्वामित्व संबंधी जानकारी मांगी गई थी। स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि यदि यहां पार्क विकसित किया जाता तो आसपास के लोगों को टहलने और मनोरंजन के लिए खुला स्थान मिल सकता था। पार्क नहीं बनने से क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही है।


एनआईटी-1 मार्केट से जुड़े पदाधिकारियों ने भी इस मामले को निगम अधिकारियों के समक्ष उठाया था। लगातार मिल रही शिकायतों और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद नगर निगम ने अब कॉम्पलेक्स मालिक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। वहीं, पीर जगन्नाथ के पुत्र अजय ने बताया कि उन्हें नोटिस प्राप्त हो गया है और वे निर्धारित समय के भीतर अपना जवाब निगम प्रशासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed