फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A sadhu was beaten to death in the grain market, case registered

Faridabad News: अनाज मंडी में साधु की पीट-पीट कर हत्या , केस दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A sadhu was beaten to death in the grain market, case registered
बेलदारी करने वाले युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अनाज मंडी में बेलदारी करने वाले युवकों ने रविवार रात को 55 साल के एक साधु की पीट-पीट कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। थाना आदर्श नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि अनाज मंडी के शेड में एक शव पड़ा हुआ है। जिस पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने हालात को देख फोरेंसिक लैब की टीम को बुला लिया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज जांच शुरू की। जांच के दौरान यूपी के जिला गौतमबुद्ध नगर स्थित चचूड़ा गांव निवासी कल्लू उर्फ राजू मूछड़ ने बताया कि अनाज मंडी में विजय गुप्ता नामक साधू घूमता-फिरता रहता था। रविवार रात को भी उसने मंडी के शेड में ही अपना बिस्तर लगाया हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि अनाज मंडी में बेलदारी का काम करने वाले 2-3 युवकों ने रात को करीब 12 बजे साधु विजय गुप्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed