{"_id":"6a6a46a7ca60290ccd0efe54","slug":"a-remarkable-confluence-of-faith-devotion-and-dedication-was-witnessed-at-siddhdata-ashram-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76121-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिद्धदाता आश्रम में दिखा श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिद्धदाता आश्रम में दिखा श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
विज्ञापन
फरीदाबाद सिद्धदाता आश्रम मे गुरू पूर्णिमा महोत्सव नाचते श्रद्धालु। स्रोत: आश्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे आश्रम परिसर में गुरु भक्ति का वातावरण बना रहा।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि मानव जीवन ईश्वर का दुर्लभ वरदान है और इसका सर्वोत्तम उपयोग प्रभु भक्ति एवं सद्गुरु के मार्गदर्शन में ही संभव है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गुरु और परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पित हो जाता है, उसके जीवन के कष्ट स्वतः दूर होने लगते हैं।
इस दौरान महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक ललित नागर तथा आईएएस अशोक शर्मा ने सद्गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।