फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A radiotherapist committed suicide by jumping from the 15th floor due to family dispute.

Faridabad News: पारिवारिक कलह के चलते रेडियोथेरेपिस्ट ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sun, 26 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A radiotherapist committed suicide by jumping from the 15th floor due to family dispute.
गुरुग्राम के निजी अस्पताल में करता था नौकरी, पत्नी फार्मा कंपनी में मैनेजर के पद पर है कार्यरत
विज्ञापन



पुलिस ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया




अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित एसआरएस पर्ल सोसाइटी में शुक्रवार देर रात एक रेडियोथेरेपिस्ट ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी 39 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि योगेश पिछले कुछ समय से पत्नी से चल रहे विवाद के चलते मानसिक तनाव में था।




मामले की जांच कर रही भूपानी थाना पुलिस ने मृतक के चाचा प्रकाश सिंह की शिकायत पर पत्नी नेहा रावत, ससुर वीर सिंह रावत, सास शांति रावत और साले आशीष व अमित रावत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन





पुलिस जांच के अनुसार, योगेश मूल रूप से ग्वालियर की विवेकानंद कॉलोनी का रहने वाला था और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में रेडियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत था। उसकी शादी करीब नौ साल पहले नोएडा निवासी नेहा रावत से हुई थी जो एक फार्मा कंपनी में मैनेजर है। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा है, जो इन दिनों ग्वालियर में दादा-दादी के पास रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच बच्चे की देखभाल को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। योगेश अपनी मां को अपने पास रखना चाहता था लेकिन नेहा इसके खिलाफ थी। करीब छह महीने पहले योगेश बेटे और मां के साथ पर्ल सोसाइटी में रहने आ गया था। जबकि नेहा नोएडा में ही थी। करीब एक माह पहले नेहा भी वहीं आकर रहने लगी, जिसके बाद घर में झगड़े बढ़ गए।




आरोप है कि विवाद के दौरान नेहा ने अपने भाइयों को भी बुला लिया था जिन्होंने योगेश से झगड़ा किया। इसके बाद से योगेश मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। गुरुवार को भाई दूज के मौके पर वह पत्नी नेहा के साथ ग्वालियर गया था, जहां परिवार ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। शुक्रवार रात फरीदाबाद लौटने पर फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और योगेश ने आवेश में आकर 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी।




पुलिस के अनुसार योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।




--
योगेश का उसकी पत्नी नेहा से विवाद चल रहा था। नेहा ने न्यायालय में तलाक का केस डाला हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। - डीसीपी सेंट्रल उषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed