फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A pile of garbage on Sharma Chowk road

Faridabad News: शर्मा चौक मार्ग पर लगा कचरे का ढेर

Tue, 09 Sep 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A pile of garbage on Sharma Chowk road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बड़खल झील की ओर जाने वाले शर्मा चौक मार्ग पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरे से अब दुर्गंध आने लगी है। गंदगी की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बदबू की वजह से आस-पास के इलाके में बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरा काफी समय से पड़ा है। गंदगी की वजह से आस-पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यहां कूड़ेदान की भी व्यवस्था नहीं है। निगम प्रशासन से इस बात की शिकायत कई बार की गई है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग रखी कि नगर निगम को इस क्षेत्र में सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस इलाके में आवारा पशु भी अधिक संख्या में घूमते रहते हैं, जो कचरे में पड़ी पॉलीथिन को खाकर बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed