फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A permanent parking will be built in Tikona Park Car Market, there will be relief from traffic jam

Faridabad News: तिकोना पार्क कार मार्केट में बनेगी पक्की पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A permanent parking will be built in Tikona Park Car Market, there will be relief from traffic jam
बाजार से दूर वाहन खड़ा करके आने में लोगों को होती थी परेशानी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। तिकोना पार्क कार मार्केट, वार्ड नंबर 11 में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। प्रशासन ने इस क्षेत्र में पक्की पार्किंग बनाने की मंजूरी दे दी है। निगम ने इस कार्य के लिए कागजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस परियोजना के अंतर्गत आरएमसी एम-25 ग्रेड की सड़क से मजबूत पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।



यह निर्णय इलाके में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या और दुकानदारों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। तिकोना पार्क कार मार्केट एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग खरीदारी और मरम्मत कार्यों के लिए पहुंचते हैं लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जाम लगना आम बात हो गई थी। वाहन सड़क पर ही खड़े किए जाते थे, जिससे न केवल राहगीरों को असुविधा होती थी, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कई बार इस समस्या को लेकर नगर निगम से गुहार लगाई थी। अब निगम द्वारा इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। परियोजना के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरएमसी एम-25 ग्रेड की मजबूत सामग्री से होगा निर्माण



आरएमसी एम-25 ग्रेड की मजबूत सामग्री से पार्किंग स्थल का निर्माण सुनिश्चित किया गया है, जिससे यह टिकाऊ और दीर्घकालिक होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ग्रेड हाई लोड क्षमता के लिए उपयुक्त होता है, जिससे पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों को स्थायित्व और सुरक्षा मिलेगी।





अवैध पार्किंग की प्रवृत्ति में कमी आएगी



इस परियोजना से यह भी उम्मीद की जा रही है कि नागरिकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क किनारे अवैध पार्किंग की प्रवृत्ति में कमी आएगी। नगर निगम की यह पहल स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रयासों के अनुरूप भी है, जिसमें शहर को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना प्रमुख उद्देश्य है।







नगर निगम की तरफ से शहर में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- कार्यकारी अभियंता नगर निगम, नितिन कादियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed