{"_id":"6afdf6a027593bbca003776d","slug":"a-new-development-plan-for-faridabad-palwal-will-be-formulated-with-the-jewar-airport-in-mind-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85681-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेवर एयरपोर्ट को ध्यान में रखकर बनेगा फरीदाबाद-पलवल का नया डेवलपमेंट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेवर एयरपोर्ट को ध्यान में रखकर बनेगा फरीदाबाद-पलवल का नया डेवलपमेंट प्लान
विज्ञापन
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार की अध्यक्षता में हुई अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक
भविष्य की जरूरतों के अनुरूप योजना तैयार करने और लंबित कार्यों को आपसी तालमेल से जल्द पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जेवर एयरपोर्ट की निकटता को देखते हुए फरीदाबाद-पलवल के विकास का नया खाका तैयार किया जाएगा। नए डेवलपमेंट प्लान में औद्योगिक, संस्थागत और वेयरहाउसिंग क्षेत्रों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नए डेवलपमेंट प्लान में औद्योगिक एवं संस्थागत क्षेत्रों, वेयरहाउसिंग और अन्य जरूरी भूमि उपयोग की संभावनाओं को शामिल किया जाएगा। बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में 16वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप योजना तैयार करने और लंबित कार्यों को आपसी तालमेल से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ छह माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की परियोजना की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि पांच स्थानों पर प्लांट लगाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और एक स्थान के लिए स्वीकृति से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ढेसी ने अधिकारियों को परियोजना के तकनीकी और कानूनी पहलुओं की जल्द समीक्षा कर स्पष्ट निर्णय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक देरी के कारण परियोजना प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
सीएंडडी वेस्ट के निस्तारण के लिए प्लांट की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा
वायु प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा के दौरान ढेसी ने सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा। उन्होंने रोड डस्ट मिटिगेशन, खुले में कचरा जलाने पर रोक, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट के उचित प्रबंधन और प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट की पहचान कर सुधार करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने बताया कि शहर में सीएंडडी वेस्ट के लिए 12 कलेक्शन सेंटर चिह्नित किए गए हैं। वहीं, सड़क की धूल नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की 18 और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तीन सहित कुल 21 एमआरएस मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
ढेसी ने सीएंडडी वेस्ट के निस्तारण के लिए प्रस्तावित 300 टन प्रतिदिन क्षमता के प्रोसेसिंग प्लांट की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। एफएमडीए, एचएसवीपी और अन्य एजेंसियों को भी अपनी सड़कों पर धूल नियंत्रण के लिए मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं, 500 वर्ग मीटर या इससे अधिक क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में ऐसी 164 निर्माण परियोजनाएं पंजीकृत हैं। इन पर पीएम-2.5 और पीएम-10 सेंसर सहित जरूरी निगरानी व्यवस्था की जा रही है। ढेसी ने बिल्डिंग प्लान स्वीकृत करने वाली एजेंसियों और पंजीकृत निर्माण परियोजनाओं की सूची का मिलान करने के निर्देश दिए।
आईसीसीसी भवन और कैमरों की व्यवस्था की भी समीक्षा
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की समीक्षा के दौरान पुराने सिस्टम, कैमरों की कार्यक्षमता, नेटवर्क, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-20 में प्रस्तावित चार मंजिला आईसीसीसी भवन का स्ट्रक्चर पूरा हो चुका है। अब इंटीरियर का काम संबंधित एजेंसियों की ओर से किया जाना है। ढेसी ने भवन निर्माण के साथ जरूरी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की व्यवस्था का काम भी समानांतर रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जलापूर्ति, सीवरेज और निर्माण एवं विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। एफएमडीए, नगर निगम, एचएसवीपी, सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी एजेंसियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में सीईओ एफएमडीए दुष्मंत कुमार बेहेरा, नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह, उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित विभिन्न विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।