फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A modern 200-bed hospital will be built in Mewala Maharajpur.

Faridabad News: मेवला महाराजपुर में बनेगा 200 बेड का आधुनिक अस्पताल

Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A modern 200-bed hospital will be built in Mewala Maharajpur.
-सेक्टर-45 के शहरी स्वास्थ्य केंद्र को किया जाएगा अपग्रेड
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) को अपग्रेड कर 200 बेड का आधुनिक सामान्य अस्पताल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इसकी घोषणा की थी और अब परियोजना को लेकर प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फाइल को उच्च अधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।



वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकांक्षा तंवर ने बताया कि अस्पताल बनने के बाद बदरपुर बॉर्डर से लेकर सेक्टर-30, 31, 45, 46 और डीएलएफ क्षेत्र के लोगों को अब बीके अस्पताल तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे बीके अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा और लोगों को नजदीक ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


नए अस्पताल में 200 बेड के साथ सेंट्रल लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर और पर्याप्त डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की भी व्यवस्था की जाएगी। इस अस्पताल के निर्माण से स्मार्ट सिटी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। साथ ही आसपास के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा अपने ही इलाके में मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed