फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A mini forest will be built along the Delhi-Mumbai Expressway using the Japanese Miyawaki technique.

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे जापानी मियावाकी तकनीक से बनेगा मिनी जंगल

Thu, 09 Apr 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A mini forest will be built along the Delhi-Mumbai Expressway using the Japanese Miyawaki technique.
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की फाइल फोटो
18 किमी लंबी ग्रीन बेल्ट को संवारने पर खर्च होंगे 26 करोड़
विज्ञापन

- फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने तैयार किया मास्टर प्लान
- सेक्टर-37 से 59 तक मियावाकी तकनीक से विकसित होगा सघन वन क्षेत्र
- ओपन जिम और साइकिल ट्रैक की भी मिलेगी सुविधा

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की हवा में घुले प्रदूषण के जहर को कम करने और शहर के पर्यावरण को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने कार्ययोजना तैयार की है। दिल्ली सीमा से सटे सेक्टर-37 से शुरू होकर सेक्टर-59 तक जाने वाली 18 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट का अब पूरी तरह से कायाकल्प किया जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और आगरा नहर के बीच स्थित इस लंबी पट्टी में हरियाली लगाने के साथ यहां शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सेहत की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 26.40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इस पूरी बेल्ट में जापानी मियावाकी तकनीक का इस्तेमाल कर सघन वन विकसित किए जाएंगे जो सामान्य पेड़ों की तुलना में दस गुना तेजी से बढ़ते हैं। बीते 23 दिसंबर को दिशा की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद एफएमडीए ने इसका विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर लिया है। साइट निरीक्षण के दौरान चिह्नित किए गए अतिक्रमणों को हटाने के बाद अब इस जमीन को फरीदाबाद के नए ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन



एचएसवीपी से एफएमडीए को सौंपा गया है क्षेत्र

इस 18 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को एचएसवीपी से एफएमडीए को हस्तांतरित कर दिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत सुरक्षा के लिए टो-वॉल लगाई जाएगी इसमें पूरी लंबाई में दोनों तरफ भारी ग्रिल वाली टो-वॉल बनाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई अतिक्रमण न हो सके और आवारा पशु पौधों को नुकसान न पहुंचाएं। प्रकृति प्रेमियों के लिए कच्चा और पक्का नेचर ट्रेल बनाया जाएगा। इसके साथ ही साइकिलिंग ट्रैक की भी सुविधा होगी। बेल्ट के विभिन्न हिस्सों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे और बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक झूले व उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आर्ट और मूर्तियां से बदलेगा दृश्य

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट ग्रीन कॉरिडोर के टी-जंक्शन पर विशेष थीम-आधारित कलाकृतियां और मूर्तियां लगाई जाएंगी, जो शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। एफएमडीए ने इस परियोजना को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है।





26.40 करोड़ रुपये का अलग-अलग होगा इस्तेमाल


एफएमडीए ने कार्य शुरू करने से पहले हर कार्य को एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसमें कुल 26.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे इसमें से 8 करोड़ रुपये से इस पूरी बेल्ट में भारी ग्रिल वाली टो-वॉल का निर्माण किया जाएगा। वहीं 6 करोड़ रुपये से नेचर ट्रेल, साइकिलिंग ट्रैक और बैठने की जगह पर खर्च किए जाएंगे। वहींं यहां पर बनाए जाने वाले ओपन जिम में तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं मियावाकी पैटर्न और सघन पौधरोपण में कुल 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लाइटिंग, थीम गेटवे, मूर्तियां और जन सुविधाएं के लिए 2.60 करोड़ खर्च किए जाएंगे।


पर्यावरण के साथ रियल एस्टेट को मिलेगी मजबूती

यह प्रोजेक्ट फरीदाबाद के भविष्य के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है। इसके पूरा होने के बाद कई स्तर पर लाभ होंगे। इसमें 18 किलोमीटर लंबे सघन वन क्षेत्र से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होगा। वहीं मियावाकी वन धूल के कणों को सोखने में बेहद प्रभावी होते हैं। इसका लाभ भी प्रदूषण को कम करने में मिलेगा। थीम-बेस्ड एंट्री गेट और कलाकृतियों के कारण यह क्षेत्र एक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरेगा। रात के समय विशेष लाइटिंग से एक्सप्रेसवे का नजारा बेहद आधुनिक दिखेगा। वहीं सेक्टर-37 से 59 के बीच स्थित रिहायशी सोसाइटियों और औद्योगिक इकाइयों को इस ग्रीन बेल्ट का सीधा लाभ मिलेगा। जिससे इस क्षेत्र की रियल एस्टेट वैल्यू बढ़ेगी।


जिले को संवारने के लिए नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार की तरफ से कई स्तर पर काम किया जा रहा है। - कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed