फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A huge fire broke out in the house, found after three hours of hard work

बिजली घर लगी भीषण आग,तीन घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Fri, 02 Apr 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in the house, found after three hours of hard work
बल्लभगढ़ में बिजली घर में पड़ी तारों में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। बिजली विभाग के ए-5 सबस्टेशन (बिजली घर) शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से सबस्टेशन के सभी केबल जल गई। इससे आसपास इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की सूचना जैसे ही फायर बिग्रेड को लगी मौके पर करीब पांच गाड़ियां आग बुझाने पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। ऐसे में करीब आठ घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल के पीछे अज्ञात व्यक्ति ने कूड़े में आग लगा दी थी। आग इतनी तेज थी कि इससे ए-5 सबस्टेशन के केबल में जोरदार चिंगारी उठी और धमाका हुआ। देखते ही देखते सबस्टेशन में आग लग गई। आग की सूचना अधिकारियों ने फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची करीब चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सबस्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली की केबलें ट्रांसफार्मर से जुड़ी हुई है लेकिन बड़े ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आने से बच गए। केबल में आग लगने से सभी केबल पूरी जल गई। इस दौरान कंट्रोल रूम में पांच सौ से अधिक लोगों की शिकायतें आई। सेक्टर-3 निवासी आकृति और कोमल ने बताया कि दोपहर बिजली गई थी। इसके बाद कई बार अधिकारियों को फोन किया, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

केबल में आग लगने की वजह से सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। केबल बदलने के बाद देर रात तक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। रात करीब 11 बजे तक संबंधित इलाकों में सप्लाई बहाल हो सकी। - कुल्दीप अत्री, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, बल्लभगढ़ सबडिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed