फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A helper who was unloading a dumper full of stones died due to electric shock

Faridabad News: पत्थरों से भरा डंपर खाली करवा रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत

Fri, 25 Oct 2024 02:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
A helper who was unloading a dumper full of stones died due to electric shock
चालक के अचानक हाइड्राेलिक जैक उठाने से हुआ हादसा, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पाली पुलिस चौकी इलाके में बुधवार को पत्थरों से भरा डंपर खाली करवा रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त इरशाद (22) के रूप में हुई है। दरअसल इरशाद डंपर के डाले में फंसे पत्थरों को ऊपर चढ़कर निकाल रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक हाइड्राेलिक जैक उठा दिया।
डंपर का पिछला हिस्सा उठा और वह ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टच हो गया। हादसे में इरशाद को जोरदार करंट लगा और वह वहीं अचेत हो गया। वहां मौजूद लोग फौरन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इरशाद का शव परिवार के हवाले कर दिया है। हादसे के बाद चालक जमालुद्दीन मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इरशाद परिवार के साथ गांव धौज, फरीदाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता सलीम, मां शन्नो के अलावा तीन भाई व दो बहनें हैं। इसके पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। पिछले करीब एक माह से इरशाद गांव के ही डंपर चालक जमालुद्दीन के साथ डंपर पर हेल्पर का काम कर रहा था।
बुधवार को जमालुद्दीन और इरशाद डंपर में राजस्थान से पत्थर लेकर आए थे। दोनों डंपर लेकर पाली स्थित क्रशर पर पहुंचे। यहां जमालुद्दीन ने हाइड्रोलिक जैक की मदद से डंपर को खाली कर दिया, लेकिन कुछ पत्थर उसके डाले (पिछले हिस्सा) में फंसे रह गए। जमालुद्दीन ने इरशाद से कहा कि वह डाले से पत्थरों को निकाल दे।
डंपर पर चढ़कर इरशाद अभी पत्थरों को निकाल ही रहा था कि अचानक जमालुद्दीन ने डंपर का जैक उठा दिया। डंपर का पिछला हिस्सा उठा और वह ऊपर जा रहे बिजली के तारों से टकरा गया। हादसे में इरशाद को जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गई।

डबुआ थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी जमालुद्दीन की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है। इरशाद के पिता सलीम के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed