फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A glimpse of the preparations was seen during the full-dress rehearsal.

Faridabad News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी तैयारियों की झलक

Thu, 13 Aug 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the preparations was seen during the full-dress rehearsal.
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को सेक्टर-12 स्थित समारोह स्थल पर मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। बृहस्पतिवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी-डंबल शो, परेड और मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। रिहर्सल के दौरान उपायुक्त आयुष सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने वार मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह की शुरुआत सुबह 8:40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी। 8:58 बजे समारोह स्थल पर आगमन के बाद सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का संबोधन, मार्च पास्ट और पीटी प्रदर्शन होगा। सुबह 9:50 से 10:30 बजे तक देशभक्ति एवं हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। परेड का नेतृत्व एसीपी विकास कुमार करेंगे। हरियाणा पुलिस की पुरुष एवं महिला टुकड़ियों के साथ होमगार्ड, एनसीसी, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियां मार्च पास्ट में शामिल होंगी। बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा और बड़खल में विधायक धनेश अदलखा उपमंडल स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने ‘ऐसा देश है मेरा’, ‘दुनिया तै न्यारा हरियाणा हमारा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘छोरी में हरियाणे की’ जैसी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed