फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A four-month-old fetus was found near the school

Faridabad News: स्कूल के पास मिला चार माह का भ्रूण

Fri, 06 Feb 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A four-month-old fetus was found near the school
नूंह। शहर के पुराने नल्हड़ रोड स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक स्कूल की दीवार के पास चार माह का भ्रूण पड़ा हुआ मिला। भ्रूण देखे जाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह भिजवाया गया। घटना ने क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed