{"_id":"69497bf0c9b0db3ae9031ac8","slug":"a-five-year-old-girl-on-her-way-to-a-madrasa-was-hit-by-a-tanker-and-died-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58557-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मदरसे जा रही पांच वर्षीय बच्ची की टैंकर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मदरसे जा रही पांच वर्षीय बच्ची की टैंकर की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मदरसे जा रही पांच वर्षीय बच्ची की पानी के टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक बच्ची की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी अशफाक की पांच वर्षीय बेटी आमना के रूप में हुई है। बताया गया है कि अशफाक एक छोटा ढाबा चलाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ट्रैक्टर चालक दो पानी के टैंकर जोड़कर रोज कॉलोनी में पानी सप्लाई करने आता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे आमना घर से पास स्थित मदरसे पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान टैंकर चालक पीछे की ओर वाहन ले रहा था। तभी बच्ची उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और टैंकर को आगे कराया। परिजन और स्थानीय लोग बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच अधिकारी सतवीर ने बताया कि अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।