फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A five-day children's festival will be organised at Bal Bhavan.

Faridabad News: बाल भवन में पांच दिवसीय बाल महोत्सव का होगा आयोजन

Sat, 11 Oct 2025 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A five-day children's festival will be organised at Bal Bhavan.
- चार वर्गों में होंगी 46 प्रतियोगिताएं, सभी विद्यालयों के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित बाल भवन में बाल महोत्सव- 2025 का आयोजन किया जा रहा है। बाल महोत्सव का आयोजन 13 से 17 अक्तूबर तक होगा। महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है। जिससे वे अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें।

जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी ने बताया कि बाल महोत्सव के अंतर्गत कुल 46 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन्हें चार वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रथम वर्ग में (कक्षा 1 से 5), द्वितीय वर्ग में (कक्षा 6 से 8), तृतीय वर्ग में (कक्षा 9 से 10) और चतुर्थ वर्ग में (कक्षा 11 से 12) शामिल है।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, समूह नृत्य, क्लासिकल नृत्य, एकल गान, देशभक्ति समूह गान, नाटक, बेस्ट ड्रामेबाज, फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, लिखावट, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला फरीदाबाद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑन द स्पॉट एंट्री की भी व्यवस्था की गई है। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।वहीं मंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में अपने जिले का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। कुछ प्रतियोगिताओं जैसे फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, रंगोली आदि में जिला स्तर के विजेता सीधे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिला स्तर के विजेताओं को 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में आयोजित परितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed