फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A doctor trapped in hospital lift

Faridabad News: अस्पताल की लिफ्ट में फंसी डॉक्टर, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Apr 2024 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 26 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
A doctor trapped in hospital lift
- सेक्टर-86 स्थित अमृता अस्पताल में महिला डॉक्टर पति के साथ लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-86 स्थित अमृता अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला डॉक्टर अपने पति के साथ लिफ्ट में लगभग 20 मिनट तक फंसी रहीं। महिला के पति ने किसी तरह लिफ्ट कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन किया। इसके बाद कर्मी ने लिफ्ट खोली। लिफ्ट में फंसे होने से घबराई महिला डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।



महिला डाॅ. सीमा ने बताया कि उन्हें खांसी की समस्या हो रही थी, जिसे लेकर वह अमृता अस्पताल उपचार करवाने के लिए पहुंचीं। उन्होंने तीसरी मंजिल पर संबंधित डॉक्टर को दिखाने के लिफ्ट ली। इस दौरान प्रथम तल पर लिफ्ट को बड़ा झटका लगा और आवाज के साथ लिफ्ट द्वितीय तल पर जाकर रुक गई। सीमा व उनके पति ने लिफ्ट को खोलने का काफी प्रयास किया लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। लगभग 10 मिनट के बाद जब लिफ्ट का पंखा भी बंद हो गया तो उनके पति ने लिफ्ट कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके मदद मांगी। 20 मिनट के बाद कर्मी पहुंचा और उसने लिफ्ट को कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया। इस दौरान डाॅ. सीमा की तबीयत बिगड़ गई। बाहर निकलने पर उन्हें इसी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाना पड़ा। जहां उपचार के बाद डाॅ. सीमा को घर भेजा गया।
विज्ञापन

---
अस्पताल की एक लिफ्ट में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से उसमें दंपती कुछ देर के लिए फंस गए थे। लिफ्ट को ठीक कर दोनों को निकाला गया था। इस दौरान महिला थोड़ा घबरा गईं थीं। इसके चलते कुछ देर उसे आराम करवाने के बाद वापस घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश शर्मा, प्रवक्ता अमृता अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed