फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A depot for 100 electric buses will be built in 6 acres at a cost of Rs 15 crore.

Faridabad News: 15 करोड़ की लागत से 6 एकड़ में बनेगा 100 इलेक्टि्रक बसों का डिपो

Wed, 26 Feb 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A depot for 100 electric buses will be built in 6 acres at a cost of Rs 15 crore.
संदीप वर्मा
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली के नजदीक स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में आने वाले समय में बेहतर सिटी बस सेवा उपलब्ध होगी। 15 करोड़ की लागत से सेक्टर-61 में छह एकड़ भूमि पर 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का डिपो बनाया जाएगा। सिटी बस डिपो की तकनीकी बिड तैयार की जा रही है। चुनाव के बाद कंपनी का वर्क अलॉट कर दिया जाएगा।
शहर में वर्तमान में 50 सिटी बसें हैं। इनमें से प्रतिदिन 30 से 32 ही सड़कों पर उतरती हैं। वहीं, इनमें बहुत सी बसें पुरानी हो चुकी हैं। यह शहर के बहुत कम रूटों पर चलती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में 35 लाख की आबादी वाले शहरवासियों के लिए यह नाकाफी है। शहर में 100 सिटी बस और चलाने के लिए पिछले दो वर्ष से योजना लंबित चली आ रही थी लेकिन अब यह योजना परवान चढ़ने जा रही है। सेक्टर-61 में पड़ी 10 एकड़ भूमि में से 6 एकड़ पर बस डिपो बनाया जाएगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने इसकी तकनीकी बिड भी तैयार करनी शुरू कर दी है। आचार संहिता के चलते चुनाव के बाद इसे जारी किया जाएगा। इसके बाद एजेंसी अलॉट कर कार्य सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed