फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A city shining on paper, but a pile of garbage on the ground

Faridabad News: कागज़ों में चमकता शहर, ज़मीन पर गंदगी का अंबार

Wed, 25 Feb 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A city shining on paper, but a pile of garbage on the ground
- हर महीने करीब चार लाख खर्च के बावजूद नालियां जाम, बाजारों में कूड़े के ढेर से लोग परेशान
विज्ञापन


रिजवान खान
नूंह। शहर की सफाई व्यवस्था कागज़ों में भले ही दुरुस्त दिखाई जा रही हो, लेकिन धरातल पर हालात बद से बदतर हैं। नगर परिषद द्वारा हर महीने करीब चार लाख रुपये सफाई पर खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, मगर हकीकत यह है कि बाजारों और वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियां जाम पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 35 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जिनमें 7 रेगुलर हैं जबकि 28 पे रोल पर हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे से एक बजे तक की गई पड़ताल में सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


वार्ड के मुख्य बाजार में दुकानों के आगे कूड़े के ढेर
करीब 12:30 बजे वार्ड नंबर की मुख्य मार्केट का निरीक्षण किया गया। यहां दुकानों के सामने कूड़े के ढेर लगे हुए थे और नालियां जाम पड़ी थीं। गंदगी के कारण बदबू फैल रही थी। दुकानदारों का कहना है कि सफाई कर्मचारी महीने में एक-दो बार ही आते हैं और झाड़ू लगाकर कूड़ा एक जगह इकट्ठा कर चले जाते हैं। कूड़े का उठान समय पर नहीं होता, जिससे हालात जस के तस बने रहते हैं। नालियों की सफाई भी नियमित नहीं की जाती, जिसके चलते पानी रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय हॉल वाली गली में गंदगी को लगाई जाती है आग
करीब 12:40 बजे संजय हॉल वाली गली का जायजा लिया गया। यहां हालात और भी चिंताजनक मिले। दुकानों के सामने कई दिनों से जमा कूड़े के ढेर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार कूड़े को हटाने के बजाय उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे धुआं और प्रदूषण फैलता है। इससे आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को सांस लेने में परेशानी होती है।

वार्ड नंबर एक: नाले में ही डाला जा रहा कूड़ा :
करीब 12:50 बजे वार्ड नंबर एक में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। यहां नाले में ही कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे नाला पूरी तरह जाम हो चुका है। गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

सड़कों पर जमा है गंदा पानी :
करीब एक बजे एक अन्य वार्ड में देखा गया कि जाम नालियों के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो चुका है। राहगीरों और दुकानदारों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बदबू और मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।


--------

सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते हैं। कूड़ा उठाने की व्यवस्था सही नहीं है। हमें खुद ही नालियां साफ करनी पड़ती हैं।
- असफाक, दुकानदार।

----------

कूड़े के ढेर को हटाने के बजाय उसमें आग लगा दी जाती है। इससे धुआं फैलता है और ग्राहकों को दिक्कत होती है।

मोहम्मद युसूफ, दुकानदार।

-----------

नाले में कूड़ा डाल दिया जाता है, जिससे पानी रुक जाता है। बदबू से जीना मुश्किल हो गया है।

जलाल खान, दुकानदार।
-----------------
वर्जन
शहर की सफाई व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। सफाई कर्मी शहर में समय पर सफाई नहीं कर रहे हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जायेगा। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।



दलबीर फोगाट, जिला नगर निगम आयुक्त नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed