फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A 'City Forest' will be developed over 90 acres in Khori; open gym facilities will also be provided.

Faridabad News: खोरी में 90 एकड़ में बनेगा नगर वन, ओपन जिम की सुविधा भी मिलेगी

Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A 'City Forest' will be developed over 90 acres in Khori; open gym facilities will also be provided.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2021 में ध्वस्त किए गए थे हजारों मकान, वन विभाग ने नगर निगम को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


नीरज धर पाण्डेय

फरीदाबाद। खोरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के बाद खाली हुई वन भूमि को अब हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। वन विभाग ने यहां करीब 90 एकड़ क्षेत्र में नगर वन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए नगर निगम के पास भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद वन क्षेत्र में नगर वन विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा। इससे खोरी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अरावली क्षेत्र के खोरी गांव में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान हजारों मकानों को ध्वस्त किया गया था। कार्रवाई के बाद खाली हुई जमीन पर अब वन विभाग की ओर से पौधरोपण कर हरियाली विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए नगर वन में ओपन जिम लगाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


पहले हटाया जाएगा मलबा

नगर वन विकसित करने से पहले वन क्षेत्र में जमा मलबे को हटाया जाएगा। इसके बाद जमीन को पौधरोपण के लिए तैयार किया जाएगा। वन विभाग की योजना के तहत क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा और देखरेख के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। नगर वन विकसित होने के बाद यहां हरियाली बढ़ने के साथ लोगों को प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने और व्यायाम करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण रोकने में भी मिलेगी मदद

वन विभाग का मानना है कि खाली जमीन को विकसित करने और नियमित निगरानी रखने से यहां दोबारा अतिक्रमण की आशंका को भी कम किया जा सकेगा। नगर वन में पौधरोपण के साथ अन्य सुविधाएं विकसित होने से जमीन का बेहतर उपयोग हो सकेगा। वहीं, अरावली क्षेत्र में हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

नगर निगम से मंजूरी का इंतजार

वन विभाग की ओर से नगर वन का प्रपोजल तैयार कर नगर निगम के पास अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, योजना का उद्देश्य अतिक्रमण हटाए गए वन क्षेत्र को दोबारा हरित रूप देना और आसपास के लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।



खोरी क्षेत्र में करीब 90 एकड़ वन भूमि पर नगर वन विकसित करने का प्रपोजल तैयार किया गया है, जिसे मंजूरी के लिए नगर निगम के पास भेजा गया है। नगर वन विकसित करने से पहले क्षेत्र में जमा मलबे को हटाया जाएगा। इसके बाद पौधरोपण किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए ओपन जिम लगाने की योजना भी है।-झलकार उयके, जिला वन मंडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed