{"_id":"6a5d083e69a02f8d7f0169d5","slug":"a-ceremonial-procession-of-lord-jagannath-was-taken-out-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75288-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की शोभायात्रा का आयोजन शनिवार की शाम को किया गया। यह शोभायात्रा इस्कॉन के 60 वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला का हिस्सा थी।
शोभायात्रा का शुभारंभ शाम लगभग 5:30 बजे मथुरा रोड स्थित सराय मार्केट से हुआ। भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य विग्रहों को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर भक्तों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा देर शाम सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस भव्य शोभायात्रा में लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।