{"_id":"693966d749beb6bb3908f9e5","slug":"a-5-minute-yoga-session-was-organized-at-the-district-secretariat-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57581-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला सचिवालय में 5 मिनट का योग सत्र आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला सचिवालय में 5 मिनट का योग सत्र आयोजित
विज्ञापन
-उत्पादकता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा कार्यस्थल पर बेहतर स्वास्थ्य और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में बुधवार को आयुष विभाग द्वारा 5 मिनट का वाई ब्रेक नामक योग सत्र आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिशा ने दी। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन ऐसे छोटे-छोटे योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विकास यादव ने कहा कि यह पहल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशों और आयुष विभाग हरियाणा के आदेशों के तहत शुरू की गई है। वाई ब्रेक (योग ब्रेक) प्रतिदिन निर्धारित समय पर सभी कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिकारी और कर्मचारी कुछ ही मिनटों में योग से मिलने वाले शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त कर सकें। विशेषज्ञों के अनुसार यह छोटा योग ब्रेक लंबे समय तक बैठकर काम करने से होने वाली थकान को कम करने में बेहद उपयोगी है।