फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   9.80 crore fine imposed in three months for power theft

Faridabad News: बिजली चोरी पर तीन महीने में 9.80 करोड़ का जुर्माना लगाया

Sun, 19 Apr 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
9.80 crore fine imposed in three months for power theft
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जनवरी से मार्च के बीच की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जनवरी से मार्च 2026 के बीच कार्रवाई की है। इस दौरान निगम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर करीब 9 करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

निगम की ओर से फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्रों में कुल 3241 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान 1477 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। हालांकि लगाए गए जुर्माने के मुकाबले अब तक केवल लगभग 4 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। कार्रवाई के दौरान सहयोग न करने और बिल बकाया होने के मामलों में निगम ने सख्ती दिखाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई हैं। जनवरी में 213, फरवरी में 215 और मार्च में 692 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


लगातार मिल रही थी शिकायतें

निगम के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से निगम को भारी नुकसान होता है और इसका सीधा असर बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि बिजली चोरी के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है और कई बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। इन्हें ठीक करने में घंटों का समय लग जाता है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed