{"_id":"68d6e6531ce4e1384c0d8faa","slug":"952-girls-were-given-the-cervical-cancer-vaccine-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52267-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 952 बेटियों को लगाई गई सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 952 बेटियों को लगाई गई सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 की ओर से दिल्ली-एनसीआर का अब तक का सबसे बड़ा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप रोटरी क्लब फरीदाबाद वन और रोटरी क्लब दिल्ली साउथ के संयुक्त प्रयास से फरीदाबाद के साईं धाम में लगाया गया। इस कैंप में 952 बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि फरीदाबाद की मेयर डॉ. प्रवीण बत्रा जोशी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब जिस तरह पोलियो उन्मूलन में अहम भूमिका निभा चुका है, उसी तरह सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन में भी रोटरी क्लब की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित होगी। मेयर प्रवीण जोशी और डीजी रवि गुगनानी ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के लिए वीरेंद्र मेहता और उनकी टीम की सराहना की। रोटेरियन वीरेंद्र मेहता और राजीव सूद ने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप रहा।