फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   92 cases of black fungus found so far

ब्लैक फंगस के अब तक 92 मामले मिले

Fri, 04 Jun 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
92 cases of black fungus found so far
फरीदाबाद। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को फंगस के कुल मरीजों की संख्या 92 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार अभी तक जिले में ब्लैक फंगस के आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़ों में लगातार बदलाव आ रहा है। जिले में अब कुल मरीजों में से 31 के स्वस्थ होने की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

सरकारी व निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के कुल 40 मामले अब तक उपचाराधीन हैं। इसमें से आठ का इलाज एशियन अस्पताल में जारी है। इसी तरह जिले के 19 मरीजों का इलाज एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं, पांच मरीजों का उपचार फोर्टिस अस्पताल में जारी है। इसी तरह सात मरीज सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एक मरीज का इलाज मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल जिले ब्लैक फंगस के 9 संदिग्ध मरीज हैं। ऐसे में जिले में कुल 92 मामले ब्लैक फंगस से संबंधित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed