{"_id":"5bb3a954867a555b081aa81f","slug":"91538500948-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब ने जुर्माना भर तीन कैदियों को करवाया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब ने जुर्माना भर तीन कैदियों को करवाया रिहा
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब ने जुर्माना भर तीन कैदियों को करवाया रिहा
बल्लभगढ़। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम को नीमका स्थित जिला जेल में भजन संध्या का कार्यक्रम था। इस दौरान जुर्माना नहीं भर पाने के कारण सजा काट रहे तीन कैदियों का जुर्माना भरकर रोटरी क्लब ईस्ट ने उन्हें रिहा करवाया। इस मौके पर जिला जज दीपक गुप्ता भी मौजूद थे।
जेल में आयोजित भजन संध्या के दौरान बापू के भजन और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। जिला सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने बंदियों को अच्छे आचरण और पर्यावरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने तीन कैदियों को रिहा किया। ये तीनों अपनी सजा पूरी कर चुके थे, मगर जुर्माना चुकाने के लिए पैसे नहीं होने के कारण उसके एवज में सजा काट रहे थे। रोटरी क्लब ऑफ ईस्ट ने इन तीनों बंदियों के जुर्माने की रकम एक लाख तीन हजार रुपये चुकाई है, जिसके बाद इन्हें रिहा किया गया। जिला जेल के अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि कैदी कुंवरपाल की सजा 3 माह, राम स्नेही की 18 माह और इंदराज की सजा 5 माह बची हुई थी। इस मौके पर बंदियों को देसी घी से बना स्पेशल खाना खिलाया गया। रोटरी क्लब की ओर से जेल बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर की घोषणा की गई। इसके अलावा जेल विभाग को ईसीजी मशीन व महिला वार्ड के लिए सैनेटरी नैपकिन मशीन देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम मोना सिंह, जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, रोटरी क्लब के प्रधान विनायक गुलाटी, पूर्व प्रधान तरुण गुप्ता, उद्योगपति बीआर भाटिया, उमेश झंवर, राजेश महाजन, दिनेश सड़ाना, वीके मलिक, कुलबीर सचदेवाऔर रविंद्र गुप्ता लीगल एडवोकेट मौजूद रहे।