{"_id":"5ab3eade4f1c1b71778b6ece","slug":"91521740510-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बसी तीन कॉलोनी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से बसी तीन कॉलोनी में तोड़फोड़
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध रूप से बसी तीन कॉलोनी में तोड़फोड़
फरीदाबाद। नगर निगम व जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को गांव बसंतपुर में 10 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही तीन कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। इस दौरान जिला योजनाकार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश कुमार, सेक्टर-37 थाना प्रभारी सुरेश कुमार, नगर निगम के एसडीओ राज कुमार तथा बसंत कुमार, सूरज कत्याल व जेई प्रदीप कुमार मौजूद थे। इस दौरान अवैध कालोनियों में बनाए गए रोड नेटवर्क के अलावा 4 डीलर ऑफिस, 15 रिहायशी मकान व 150 डीपीसी और बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण नहीं पनपने दिया जाएगा। अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है। ब्यूरो