फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फ्लैग: ग्रीवांस कमेटी की बैठक में मंत्री मनीष ग्रोवर दिए आदेश

फ्लैग: ग्रीवांस कमेटी की बैठक में मंत्री मनीष ग्रोवर दिए आदेश

Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
फ्लैग:  ग्रीवांस कमेटी की बैठक में मंत्री मनीष ग्रोवर दिए आदेश
सरकारी जमीन पर चारदीवारी बनाकर रोकें अवैध कब्जेदारी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बड़ी समस्या हैं, नगर निगम, हुडा, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों की कितनी जमीन है उनमें से कितनों पर अवैध कब्जे हैं इसकी सूची बना कर सरकार को एक माह के भीतर अवगत कराया जाए, सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। यह सख्त आदेश नगर निकाय एवं सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने शुक्रवार को सेक्टर 12 स्थित हुडा कन्वेंशन हाल में ग्रीवांस कमेटी की बैठक के दौरान जिला उपायुक्त अतुल कुमार को दिए।
ग्रीवांस कमेटी की बैठक में शुक्रवार को विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर कुल 19 फरियादी पहुंचे थे। इनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही हुआ जबकि 8 मामलों को कार्रवाई के लिए लंबित कर दिया गया। खेड़ीकला निवासी रामचंद्र शर्मा ने ग्रेटर फरीदाबाद में बिल्डरों पर टाउन एंड कंट्री प्लानर अधिकारियों से मिलीभगत कर बिना सीवरेज डिस्पोजल सिस्टम स्थापित किए लोगों को बसाने की शिकायत की। मंत्री ने डीटीपी को बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई करने गंदे पानी के टैंकरों पर जीपीएस लगा कर उनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बिना जीपीएस वाले टैंकरों को जब्त करने के आदेश दिए। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए ईएएसआई श्रवण नीर की विधवा कंवलजीत ने सरकार से मृतक आश्रित सहायता और परिवार को आवास दिलाने की मांग की, मंत्री ने कमेटी का गठन कर उनकी समस्याएं सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। दलित जाति के युवक ने सिद्धदाता आश्रम के प्रबंधक मिलथेश पर उन्हें जाति सूचक शब्दों से बुलाने और पीटने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में शिकायत झूठी पाई गई। इस पर मंत्री ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मोहना गांव से आए किशनपाल ने मोहना की पूर्व सरपंच सुषमा देवी के खिलाफ पंचायती कार्यों में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया लेकिन सिद्ध नहीं कर सके। मंत्री ने इसे वित्तीय अनियमितता करार देते हुए जांच के आदेश जारी किए। बदरपुर सैद से आए बीरेंद्र सिंह ने गांव में ऊंची नालियां बनवाए जाने से जलभराव और फसल खराब होने की शिकायत की, मंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए। मुंशीराम, दीपक शर्मा, मामचंद, कमल सिंह और विजय भाटी की शिकायतों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेद्र फौजदार ने डिपो धारकों का कई माह का कमीशन नहीं मिलने, ट्रांसपोर्टेशन, राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक और अतिरिक्त उपायुक्त को मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

आरडबल्यूए सेक्टर-23, सुरेंद्र फौजदार के नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे करने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने सभी विभागों की जमीन की सूची तैयार कर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। उनके अलावा सरिता, अमरपाल शर्मा, राम नरेश प्रसाद, जगत सिंह, श्वेता कृष्णन और मानव के परिवाद लंबित कर जल्द निस्तारण्या के आदेश दिए। बैठक में विधायक सीमा त्रिखा, टेकचंद शर्मा, नगेंद्र भड़ाना, उपायुक्त अतुल कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महापौर सुमन बाला, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, धनेश अधलखा, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी के अलावा भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed