फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   878 new cases, 31 have become healthy, corona is being found in 25 for every hundred who get tested

878 नए मामले, 31 हुए स्वस्थ , जांच कराने वाले हर सौ पर 25 में मिल रहा कोरोना

Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
878 new cases, 31 have become healthy, corona is being found in 25 for every hundred who get tested
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर 24 घंटे में कई गुना तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जिले में 878 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 31 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। मौजूदा समय में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 2932 तक पहुंच गई है। वहीं, जांच कराने वाले हर सौ में से 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। एक दिन पूर्व शनिवार तक सकारात्मकता दर 11 फीसदी रही। जो 24 घंटे में बढ़कर 25 फीसदी हो गई।
विज्ञापन

रविवार को सेक्टर-16 में सबसे अधिक 46 सक्रिय मामले मिले हैं। वहीं, सेक्टर 15 से 32, सेक्टर 88 से 29 और ग्रीन फील्ड कॉलोनी से 28 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 103131 हो गई है। इनमें से 99482 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मौजूदा समय में जिले में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 2.84 हो गई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती मामले भी धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय गुप्ता ने बताया कि ज्यादा मामले ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए और संक्रमण की जद में आ गए। वहीं, दीर्घकालीन बीमारी पीड़ित मरीजों को भी थोड़ी परेशानी है। फिलहाल जिले में 73 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से आठ ऑक्सीजन पर हैं और दो आईसीयू सपोर्ट पर भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 2932 सक्रिय मामले हैं। इसमें से 2859 को होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। रविवार को 2859 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3357 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है- डॉ रामभगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed