फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   863 Anganwadis in the district will be relocated to government schools or buildings.

Faridabad News: जिले की 863 आंगनबाड़ियों को सरकारी स्कूल या भवनों में किया जाएगा स्थानांतरित

Thu, 30 Jul 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
863 Anganwadis in the district will be relocated to government schools or buildings.
30 स्कूलों की सूची जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की आंगनबाड़ियों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ियों को सरकारी भवनों और सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में विभाग ने 30 विद्यालयों की सूची जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है, ताकि स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 863 आंगनबाड़ी किराये के भवनों में चलाई जा रही हैं, जिन्हें एक किलोमीटर के दायरे में स्थित सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में नजदीक कोई सरकारी स्कूल उपलब्ध नहीं है या स्कूलों में पर्याप्त स्थान नहीं है, वहां नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य छोटे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


स्कूल परिसरों में आंगनबाड़ियों के संचालित होने से बच्चों को बेहतर भवन, स्वच्छ परिसर, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही शुरुआती शिक्षा और पोषण सेवाओं के साथ उनकी देखभाल भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे बच्चों के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। गौरतलब है कि जिले में 1200 से अधिक आंगनबाड़ियां संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश किराये के भवनों में चल रही हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का भविष्य संवारने हेतु तीन विभाग मिलकर कर रहे काम



आंगनबाड़ियों को सरकारी स्कूलों व भवनों में स्थानांतरित करने की योजना को सफल बनाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद , शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। तीनों विभाग आपसी समन्वय के साथ स्थान चयन, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और भवनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

आंगनबाड़ियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। इससे पहले भी कुछ आंगनबाड़ियों को सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है।-गीतिका, समन्वयक, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed