फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   85 thousand cheated from daughter-in-law of former chief minister

पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू से 85 हजार ठगे

Thu, 14 Jul 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
85 thousand cheated from daughter-in-law of former chief minister
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की पुत्रवधू से 85 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों को संदेश भेजे और पैसे मंगवा लिए। साइबर थाना एनआईटी टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 21 निवासी दर्शना गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा वह नेटवर्क कंपनी से बात कर रहा है। आपके यहां इंटरनेट संबंधित समस्या को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। दर्शना आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपी ने कहा कि एक कोड डालने के बाद नेट तेज चलने लगेगा। उन्होंने जैसे ही कोड डायल किया उनका फोन हैक हो गया। कुछ समय बाद उनके पास दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए। सभी ने पूछा अचानक पैसों की जरूरत क्यों पड़ी। मना करने पर रिश्तेदारों ने बताया कि आपके व्हाटसएप से रुपयों मांगने के मैसेज आए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद दर्शना को सारे माजरे का पता लगा। इससे पहले कि वह सभी को सच्चाई बता पाती कई लोगों ने पैसे भेज दिए थे। दरअसल दर्शना सेक्टर-21ए आरडब्ल्यूए की सदस्य होने के साथ ही बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। मशहूर और वीआईपी घर से होने के कारण वे कई प्रमुख व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई ग्रुप में हैक होने वाली बात बताई तो पता लगा पांच लोगों ने करीब 85 हजार रुपये साइबर ठगों के बताए बैंक खाते में डाल दिए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
एटीएम कार्ड बदलकर 39 हजार ठगे
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में एक ठग ने एटीएम में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर 39 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डबुआ कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह घर के पास के ही एटीएम से पैसे निकालने गया था। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी बूथ में आ गया। कई बार कोशिश के बाद भी जब रुपये नहीं निकले तो उसने मदद के बहाने धर्मेंद्र से डेबिट कार्ड ले लिया। आरोपी ने थोड़ी कोशिश की लेकिन पैसे नहीं निकले। आरोपी ने कार्ड वापस किया और चला गया। थोड़ी देर बाद खाते से 39 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। धर्मेंद्र ने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह उसका नहीं था। ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed