{"_id":"5bf2be68bdec22561b644bb0","slug":"81542635112-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो नेटवर्क से जुड़ी राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो नेटवर्क से जुड़ी राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो की सवारी करते हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ को सोमवार को मेट्रो की सौगात दी। गुरुग्राम के सुल्तानपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने दोपहर 1:13 बजे हरी झंडी दिखाकर राजा नाहर सिंह स्टेशन से पहली मेट्रो को रवाना किया। इसके साथ ही राजा नाहर सिंह स्टेशन मेट्रो नेटवर्क का 231वां और फरीदाबाद सेक्शन का 11वां स्टेशन बन गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आरंभ स्टेशन परिसर में हवन पूजन से हुआ। प्रोफेसर बांके बिहारी सहित 11 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के बीच विधायक मूलचंद शर्मा ने यज्ञ में आहुति दी और सबके कल्याण की कामना की। विधायक ने कहा कि इलाके के विकास को विरोधियों की बुरी नजर न लगने पाए इसीलिए देवोत्थान एकादशी के दिन मेट्रो शुुुुभारंभ से पहले हवन कराया गया है।
विज्ञापन
परिसर में ही आयोजित जनसभा में विशिष्ट अतिथि हरदीप सिंह पुरी केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आवास एवं शहरी मामले, ने कहा कि दुनिया में 35 देशों में मेट्रो सिस्टम है। इनमें भारत सबसे सस्ती दर पर मेट्रो की यात्रा सुविधा देने वाले टॉप दस देशों में शामिल हैं।
विज्ञापन
2002 में शुरू हुई मेट्रो एस्कॉर्ट्स मुजेसर-राजा नाहर सिंह स्टेशन के 3.2 किमी ट्रैक के साथ कुल 317 किलोमीटर तक विस्तृत हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अंतिम मील तक संपर्क मंशा के तहत राजा नाहर सिंह स्टेशन से जल्द ही ई-बसें चलाई जाएंगी जो दूरदराज के इलाकों को मेट्रो से जोड़ने का काम करेंगी। इससे बल्लभगढ़ ही नहीं आसपास के लाखों नागरिकों को सस्ती, सुरक्षित और तेज गति की यात्रा सुविधा मिलेगी।
900 दिन का था टेंडर, 500 दिन में किया तैयार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एस्कॉर्ट्स मुजेसर-राजा नाहर सिंह स्टेशन मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट का श्रेय भाजपा सरकार को देते हुए कहा कि भले ही प्रोजेक्ट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुरू किया हो, लेकिन सिर्फ दस करोड़ देने से प्रोजेक्ट उनका नहीं हो जाता। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 570 करोड़ रुपये खर्च कर प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि केजीपी का टेंडर 900 दिन का था लेकिन इसके 500 दिन में ही तैयार कर दिया गया।
उन्होंने भविष्य में शुरू होने वाली विकास योजनाओं के बारे में भी बताया। विधायक मूलचंद ने कहा, आज मेट्रो बल्लभगढ़ मेट्रो नेटवर्क के जरिए दिल्ली से जुड़ी है। आज 1857 का इतिहास दोहराया जा रहा है। बल्लभगढ़ को झोपड़ी, कॉलोनी और गांवों का इलाका बताने वाले कहते थे कि यह कभी बड़ा शहर नहीं बन सकता। यहां मेट्रो स्टेशन, नेशनल हाईवे फ्लाईओवर जैसे विकास कार्य बताते हैं कि यह इलाका भी अब पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि मेट्रो आने से बल्लभगढ़ के गांव-कॉलोनियों में रहने वाले भी अब रोजाना दिल्ली आ जा सकेंगे।