{"_id":"5b85603b42c79246675316fe","slug":"81535467579-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल चौधरी ने लगाया सोने पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल चौधरी ने लगाया सोने पर निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय छात्र खेल 2018 में राहुल चौधरी ने सोने पर निशाना लगाकर खिताब अपने नाम कर लिया। राष्ट्रीय छात्र खेल फेडरेशन, एसोसिएट मेंबर अंतरराष्ट्रीय छात्र खेल फेडरेशन (कनाडा) द्वारा इस शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 24-27 अगस्त 2018 को सेक्टर-12 स्थित रॉयल शूटिंग एकेडमी स्टेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स फरीदाबाद में किया गया था। राहुल मूल रूप से पलवल जिले के गांव अलावलपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभावान छात्रों ने भाग लिया था। इसमें डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के कक्षा-12 में पढ़ने वाले राहुल चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। राहुल ने अंडर-17 दस मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 386/400 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया।
विज्ञापन
राहुल का चयन अब अंतरराष्ट्रीय छात्र खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 से 26 नवंबर 2018 केो आयोजित होगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुन चौटाला व पूर्व विधायक राजेंदर बैंसला की उपस्थिति में राहुल को गोल्ड मेडल दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले राहुल 23-25 अगस्त को सरकारी खेल एसजीएफ.आई 2018 की शूटिंग प्रतियोगिता में 196/200 अंक के साथ जिला फरीदाबाद में प्रथम स्थान हासिल किया था। अब राहुल अपने दो अन्य साथियों आयुष अग्रवाल व गोविंद के साथ फरीदाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्टूबर 2018 में होने जा रही हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी टीमें शूटिंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।