{"_id":"5b7eee4a42c792466f4a1402","slug":"81535045194-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को जानों प्रतियोगिता में दयानंद स्कूल का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को जानों प्रतियोगिता में दयानंद स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को जानो प्रतियोगिता में दयानंद स्कूल का शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद। केएल मेहता दयानंद पब्लिक हाईस्कूल के बच्चों ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में स्कूल के विद्यार्थियों ने सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में मीनू, भूमिका, सलोनी, आशुतोष (कनिष्ठ वर्ग) व आशीष, रजनीश, टिंकू, प्रियांशु (वरिष्ठ) वर्ग में मुख्य थे। स्कूल के बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करनेे पर प्रधानाचार्य दीपिका अब्भी ने कहा कि बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व कड़ी मेहनत की थी। यही कारण रहा कि उन्होंने अन्य सभी टीमों को कड़ी टक्कर दी। प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्यूरो