{"_id":"5980bfe54f1c1b3a568b4694","slug":"81501609957-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई का सीट बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन
फरीदाबाद। जिले के राजकीय कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने सेक्टर 12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके बाद तहसीलदार सुशील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार को छात्र विरोधी बताया।
जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा कि 65 से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अभी भी दाखिले से वंचित हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, एमए, एमकॉम, एमएससी में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाना बहुत जरूरी है, नहीं तो कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। इस दौरान सुनील मिश्रा, विकास फागना, मोहित त्यागी ने कहा कि छात्रों का सरकारी कॉलेजो की तरफ ज्यादा रुझान है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव लोकेश गौड़, चेतन दीक्षित, दिनेश कटारिया, पुनीत कौशिक, विजय चौहान, हिमांशु भट्ट, राजू, प्रमोद अश्वन, रोहित करदम , अतुल पाल, दिवांशु, विवेक अग्रवाल, अनिल प्रताप, कपिल, मुरारी, अभिषेक शर्मा, योगेश गोला, खेमचंद , शिवानंद , सीमा भास्कर, बिंदु शर्मा, सदफ सिद्दीकी, दिव्या, ललिता, सुमन, शारदा, पिंकी, कोमल और रीना आदि मौजूद रहे।