फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8.05 lakhs for cheating 3 people

Faridabad News: साइबर ठगों ने 3 लोगों से ठग लिए 8.05 लाख रुपये

Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
8.05 lakhs for cheating 3 people
- अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 3 लोगों से 8.05 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने अडानी गैस के बिल भुगतान के नाम पर, ओएलएक्स पर खरीदार बनकर पेमेंट करने के बहाने और आईपीओ में निवेश पर मुनाफा दिलाने के बहाने ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-88 इलाके के रहने वाले राजेश कुमार ने दी है। आरोप है कि 3 मार्च की दोपहर को इनके पास एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को अडानी गैस सेंटर का कर्मचारी बताया और गैस के बकाया भुगतान को लेकर 12 रुपये की पेमेंट का लिंक भेजा। लिंक ओपन तो हुआ लेकिन पेमेंट नहीं हुई। बाद में शिकायतकर्ता के बैंक खातों से 1.49 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में अब शिकायत दर्ज हुई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-15 की रहने वाली महिला ने दी है। उनका कहना है कि पुराने घर के सोफा को बेचने के लिए ओएलएक्स पर महिला ने विज्ञापन डाल दिया। 16 मार्च को महिला के पास एक कॉल आई और आरोपी ने मुकेश नाम बताकर 35 हजार रुपये में सोफा खरीदने की हामी भर दी। आरोपी ने पेमेंट करने की बजाय महिला से ही 40 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-10 के रहने वाले अमित ने दी है। इनका आरोप है कि 20 फरवरी को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में आईपीओ में निवेश कर 40 से 70 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का दावा किया जा रहा था। शिकायतकर्ता को पोर्टल के जरिये निवेश करने के लिए कहा गया। इसके लिए उनसे आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी भी मांगी गई और पोर्टल पर उनका अकाउंट बना दिया गया। शिकायतकर्ता से 6.16 लाख रुपये निवेश के नाम पर बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। पोर्टल पर निवेश की रकम बढ़कर 18 लाख से अधिक दिखने लगे। शिकायतकर्ता ने रिफंड का प्रयास किया तो और रुपये टैक्स के तौर पर मांगे गए। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed