फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   80 kg of banned meat recovered

Faridabad News: 80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर फरार

Sun, 08 Feb 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
80 kg of banned meat recovered
नूंह। सीएस स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव सादई से करीब 80 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। हालांकि, पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीएस नूंह की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साहुन पुत्र यूनुस निवासी गांव सादई, गो-तस्करी में संलिप्त है,जो फिलहाल मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित मांस लेकर अपने घर पहुंचा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव सादई में आरोपी के मकान पर दबिश दी। जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर रखे मांस को छोड़कर मकान की दीवार फांदकर फरार हो गया। गुप्तचर ने उसकी पहचान साहुन पुत्र यूनुस के रूप में की। मौके से मिली मोटरसाइकिल के साथ खुर्जी में रखा लगभग 80 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed