फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   80 candidates selected for the Abhyudaya Scheme in the first phase.

Faridabad News: पहले फेज में अभ्युदय योजना के लिए 80 अभ्यर्थियों का चयन

Tue, 21 Jul 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
80 candidates selected for the Abhyudaya Scheme in the first phase.
सेक्टर-37 डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन

तीन सालों में 30 अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरी में चयन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग शुरू हो गई है। पहले फेज में 80 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनको सेक्टर-37 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी में कोचिंग दी जाएगी। वहीं मिहिर भोज इंटर कॉलेज के लिए जल्द ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। अन्य दो सेंटरों पर कोचिंग शुरू करने के लिए जल्द ही समिति की बैठक भी होने जा रही है।
आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के सपनों को साकार करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। इसके तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। निशुल्क कोचिंग के जरिये पिछले तीन वर्षों में 30 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो चुका है।
विज्ञापन

इस बार सेक्टर-37 में अंबेडकर लाइब्रेरी यूपीएससी की विशेष कक्षाओं के लिए 120 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 80 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं, मिहिर भोज इंटर कॉलेज में यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, इसके लिए जल्द कक्षाएं संचालित होंगी। प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए 450 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में भी कोचिंग केंद्र शुरू करने पर समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सेक्टर-37 अंबेडकर लाइब्रेरी में निशुल्क कोचिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed