फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8 arrested for cheating people by promising profits on investing in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर ठगने वाले 8 गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 05:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
8 arrested for cheating people by promising profits on investing in stock market
3.88 लाख रुपये बरामद, पुलिस ने 6 से 12 सितंबर के बीच दर्ज 6 मुकदमों में की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीमों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का झांसा लोगों से ठगी करने वाले 8 ठगों को गिरफ्तार किया है। सभी अलग-अलग 6 मामलों में आरोपी हैं। पांच मामलों में साइबर पुलिस एनआईटी और 1 मामले में बल्लभगढ़ ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों से 3.88 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। यह 6 मामले साइबर पुलिस ने 6 से 12 सितंबर के बीच दर्ज किए थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जीशान, मुकेश कुमार, हुकम सिंह, मयंक पाराशरी, विकास, रविन्द्र बाबल, शाहिल खान और विमलेश कुमार शामिल हैं। जिन्हें दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग स्थानों से पुलिस द्वारा दबोचा गया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शेयर बाजार में पैसे लगाकर मोटे मुनाफे की गारंटी का झांसा देते थे। वह खुद का बनाया एप प्रयोग के लिए देते थे। जिसमें शेयर की कीमत नीचे नहीं गिरती थी। तो लोग अधिक पैसे लगाते चले जाते थे। जब व्यक्ति पैसे निकालता, तो पैसे निकलते नहीं थे। जब तक उसको समझ में आता उसके साथ ठगी हो चुकी होती थी। प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये कमाने का लालच देकर रोजगार की तलाश में भटकते लोगों को शिकार बनाते थे। उनको सरकारी नौकरी और अच्छी कंपनी में नौकरी के नाम पर ठगते थे। उनसे स्कैनर और यूपीआई के माध्यम से तरह-तरह का झांसा व प्रलोभन देकर खाते में पैसे डलवाते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed